{"_id":"6ac3cf2665498dc6b90c20c5","slug":"video-kanpur-tug-of-war-over-responsibility-between-jal-nigam-and-jalkal-traders-confront-officials-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जल निगम और जलकल में जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, व्यापारियों ने अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जल निगम और जलकल में जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, व्यापारियों ने अधिकारियों को घेरा
किदवई नगर के 40 दुकान मार्केट में जलभराव की समस्या समाधान के लिए सोमवार को जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारी समस्या स्थल पर पहुंचे। मौके पर समस्या के समाधान को लेकर जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के विभाग की जिम्मेदारी बताते नजर रहे। इस पर व्यापारियों के बीच रोष बढ़ गया। और अफसरों को घेर लिया।
किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप तिवारी और महामंत्री यशपाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि व्यापारी और आम जनता लंबे समय से समस्या झेल रहे हैं। लेकिन विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने में लगे हैं। जनता को विभागीय विवाद नहीं, बल्कि जलभराव और सीवर की समस्या से स्थायी निजात चाहिए। जल निगम का कहना था कि समस्या जलकल विभाग देखेगा, जबकि जलकल अधिकारियों ने इसे जल निगम से संबंधित बताया। जिम्मेदारी को लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी। व्यापारियों ने कहा कि बार-बार जलभराव होने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक आने से कतराते हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद हरी शंकर गुप्ता ने बाबूपुरवा कॉलोनी में पिछले कई दिनों से आ रही बदबूदार पानी की शिकायत को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा दूषित पानी की शिकायत की जा रही है। और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि इस समस्या को लेकर 7 अक्टूबर को सांसद रमेश अवस्थी के साथ बैठक की जाएगी। इस मौके पर गिरीश बाजपेयी, ओमप्रकाश बक्सरिया, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद शमीम, अमित गुप्ता, राजन राठौर, मनीष गर्ग, पप्पू शर्मा, शक्ति गुप्ता, डॉ. रेहान, गंगाराम, शिवम राजपूत, मनीष वर्मा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।