{"_id":"6ac32bf9526c0c1ea905d49f","slug":"up-doctor-kills-himself-by-shooting-with-licensed-revolver-in-apartment-flat-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डॉक्टर ने अपार्टमेंट के फ्लैट में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान,बहू से कहासुनी के बाद उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डॉक्टर ने अपार्टमेंट के फ्लैट में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान,बहू से कहासुनी के बाद उठाया कदम
Mon, 05 Oct 2026 10:19 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:19 AM IST
सार
डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किदवई नगर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। फ्लैट में खून से लथपथ डॉक्टर को देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डॉ. संदीप सिंह (42) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग फ्लैट की ओर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डॉ. संदीप सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह पता कर रही है।