{"_id":"6ac37893f5b99d5d0e0329c8","slug":"video-saltanapara-ma-sakal-ma-cara-karata-paka-jana-para-ka-tha-shakashhaka-thapata-ka-hataya-palsa-na-kaya-khalsa-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में स्कूल में चोरी करते पकड़े जाने पर की थी शिक्षक दंपती की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में स्कूल में चोरी करते पकड़े जाने पर की थी शिक्षक दंपती की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
सुल्तानपुर में कादीपुर के कुंभी डड़िया गांव में 28 सितंबर को हुई शिक्षक दंपती की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्यारोपी कुंभी डड़िया निवासी राकेश कुमार यादव और आशीष यादव हैं। दोनों आपस में पड़ोसी हैं। राकेश गांव के ही मुकेश सिंह के शिक्षण संस्थान में बस चलाने और कंप्यूटर पढ़ाने का काम करता था। उसे स्कूल के कार्यालय, लॉकर और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी थी।
आशीष उसका पड़ोसी और पट्टीदार है। पुलिस के अनुसार दोनों ने स्कूल में चोरी की योजना बनाई थी। दोनों आरोपी 28 सितंबर की रात चोरी के इरादे से स्कूल पहुंचे थे। कार्यालय में रखी चाबी से अलमारी का लॉकर खोलकर चोरी करते समय शिक्षक मुकेश सिंह की पत्नी विनिता सिंह ने उन्हें देख लिया था और विरोध किया था।
पहचान लिए जाने के डर से आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद मुकेश सिंह ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे थे। आरोपियों ने पीछा कर उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी लॉकर से 34,960 रुपये, विनिता सिंह का मोबाइल फोन और आधार कार्ड लेकर भाग निकले थे।
राकेश ने मृतका के मोबाइल फोन से रात में कई बार पैसे का लेन-देन किया था। बाद में पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन कुएं में फेंक दिया था। फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कादीपुर के बूढ़ाना पुल के पास बड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित फावड़ा और कुल्हाड़ी, चोरी के 34,960 रुपये, मृतका का आधार कार्ड और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद कपड़ों पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।