{"_id":"6ac37cd47e94d86d830a132c","slug":"video-video-caha-chhachhathara-nayataranae-ka-lkara-cal-jaganprkata-abhayana-kasana-ka-kaya-gaya-jagaraka-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चूहा-छछूंदर नियंत्रण को लेकर चला जागरूकता अभियान, किसानों को किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चूहा-छछूंदर नियंत्रण को लेकर चला जागरूकता अभियान, किसानों को किया गया जागरुक
अयोध्या के तारुन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में चूहा-छछूंदर नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विभाग के निर्देश पर ग्राम सभा थरियाकला में प्राविधिक सहायक कनिष्का, तारडीह में राकेश कुमार वर्मा तथा देवरी-रंजीतपुर में कृषि रक्षा प्रभारी मनमोहन द्वारा किसानों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि चूहे व छछूंदर न केवल फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि कई संचारी रोगों को भी फैलाते हैं। खेत में ये धान, गेहूं व गन्ने की फसल को कुतर कर 5 से 10 प्रतिशत तक उत्पादन घटा देते हैं। घरों में अनाज, कपड़े व बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाते हैं। इनके मल-मूत्र से दूषित भोजन खाने से प्लेग, लेप्टोस्पायरोसिस, साल्मोनेला व रैट बाइट फीवर जैसे गंभीर रोग फैलते हैं। प्रभारी राष्ट्रीय बीज भंडार कन्हैया लाल ने बताया कि यह अभियान इस माह तक चलेगा।
कृषि रक्षा प्रभारी मनमोहन ने किसानों को बिलों में पानी भरना, जाल लगाना व 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध जिंक फास्फाइड जैसी मूषकनाशी दवाओं के सुरक्षित प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।