{"_id":"6b01ad1ae522a835090b94a5","slug":"video-kanpur-supervisor-dies-after-falling-from-a-roof-under-suspicious-circumstances-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर सुपरवाइजर की मौत, हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर सुपरवाइजर की मौत, हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल नवोदय नगर स्थित बनास डेयरी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, पालनपुर गुजरात द्वारा संचालित डेयरी में तैनात सुपरवाइजर की 18 फीट ऊंची छत से गिरकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान विजेंद्र पथु जी उनेचा (47) पुत्र पथु जी कालू जी उनेचा निवासी उनेचा वास वाडा कांकरेज, बनासकांठा, गुजरात के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो बेटे और एक 18 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं। दोपहर में कमरे में सोने गया था, तीन बजे साथियों ने देखा तो नीचे पड़ा मिला। डेयरी में साथ रहने वाले साथी कर्मचारियों गिरीश कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि विजेंद्र शनिवार को दिन में ड्यूटी कर रहे थे।
दोपहर करीब 11 बजे वह छत पर बने कमरे में चले गए। दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर उसने कहा कि सिर दर्द हो रहा है, जिसके बाद सभी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और सोने लगे। करीब 3 बजे जब मनीष जगा और बाहर पानी पीने गया तो देखा कि विजेंद्र कमरे में नहीं हैं। पीछे की ओर थूकने गया तो देखा कि वह नीचे टिनशेड वाले हॉल में गिरा पड़ा है। मनीष ने भागकर गिरीश को जगाया। नीचे आकर देखा तो विजेंद्र की सांसें थम चुकी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।