{"_id":"6a85d5e8a1d9d4d7f60dab9d","slug":"video-kanpur-railway-team-inspects-cracks-in-sarsaul-overbridge-again-leaves-after-a-brief-15-minute-visit-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सरसौल ओवरब्रिज की दरारों को लेकर फिर जांच में जुटी रेलवे, 15 मिनट रुककर लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सरसौल ओवरब्रिज की दरारों को लेकर फिर जांच में जुटी रेलवे, 15 मिनट रुककर लौटी टीम
सरसौल रेलवे ओवर ब्रिज पर आई दरारों को लेकर बुधवार को भी रेलवे विभाग के अधिकारी हरकत में दिखे। दोपहर करीब 1 बजे प्रयागराज मंडल की 4 से 5 गाड़ियों में सवार होकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब 15 से 20 मिनट तक पुल का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गए।
दरअसल बीते दिनों स्थानीय लोगों ने ओवर ब्रिज की दीवार पर बड़ी-बड़ी दरारें देखी थीं और शिकायत की थी कि मलबा टूटकर नीचे गिर रहा है। खबर सामने आने के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया था। इसके बाद प्रयागराज मंडल की कई टीमें मौके पर पहुंची थीं और जांच में कहा गया था कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है। दरारें किसी वाहन की टक्कर से डिवाइडर के क्षतिग्रस्त होने के कारण आई हैं, जिससे यात्रियों को कोई खतरा नहीं है।
लेकिन स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के मन से डर अभी नहीं गया। बुधवार को एक बार फिर रेलवे की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से का मुआयना किया, फोटो लिए और आपस में कुछ देर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जब स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्हें टोक दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह विभागीय मामला है, आप लोग दूर रहिए। इसके बाद दुकानदार और राहगीर भी सहमते हुए पास जाने से बचते रहे। करीब आधे घंटे के अंदर ही सभी अधिकारी गाड़ियों में बैठकर चले गए।
बार-बार जांच और सिर्फ कुछ मिनट रुककर लौट जाने से लोगों में असमंजस बना हुआ है। सरसौल बाजार और आसपास के हजारों लोग रोज इसी पुल से गुजरते हैं। ऐसे में लोगों की मांग है कि रेलवे विभाग स्पष्ट रूप से बताए कि पुल की स्थिति कितनी सुरक्षित है और मरम्मत कब तक होगी, ताकि हादसे की आशंका पूरी तरह खत्म हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।