फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swine flu in Kanpur 32 cases reported since August 79 year old patient admitted to Medanta Lucknow

कानपुर में स्वाइन फ्लू: अगस्त से अब तक मिले 32 मरीज, 79 वर्षीय बुजुर्ग मेदांता लखनऊ में भर्ती, हालत गंभीर

Sun, 13 Sep 2026 12:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 13 Sep 2026 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर शहर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार गहराता जा रहा है। अगस्त माह से अब तक कुल 32 मरीज सामने आ चुके हैं। रविवार को 79 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Swine flu in Kanpur 32 cases reported since August 79 year old patient admitted to Medanta Lucknow
स्वाइन फ्लू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है। अगस्त महीने से लेकर अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के कुल 32 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को स्वाइन फ्लू का एक और नया मामला सामने आया, जिसमें 79 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका गहन इलाज चल रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि बदलते मौसम और वातावरण में नमी के कारण वायरल संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों में इसका खतरा सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

विज्ञापन

लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और सांस फूलने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क जरूर पहनें। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग करें।

स्वयं को घर पर अलग रखें
फ्लू के लक्षण महसूस होने पर स्वयं को घर पर अलग रखें, ताकि संक्रमण परिवार के अन्य सदस्यों तक न पहुंचे। स्वास्थ्य प्रशासन ने नागरिकों से पैनिक न करने और किसी भी प्रकार के लक्षण मिलने पर तुरंत नजदीकी सरकारी या अधिकृत स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed