{"_id":"695fbe81af9c185fe80881d0","slug":"video-kanpur-police-arrested-four-people-for-cutting-down-a-protected-neem-tree-case-has-been-registered-2026-01-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस ने प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते चार को पकड़ा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस ने प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते चार को पकड़ा, मामला दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने हरे नीम के पेड़ काटने के आरोप में चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सुंदर नगर इलाके में सड़क किनारे प्रतिबंधित नीम की लकड़ी काटकर पिकअप वाहन में लादने की सूचना मुखबिर से मिली थी।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर चार व्यक्तियों को पकड़ा है। घटनास्थल पर एक हरा नीम का पेड़ कटा हुआ मिला जिसकी बोटे और टहनियां वहीं बिखरी पड़ी थीं।
पास ही खड़ी गाड़ी में लकड़ी लदी हुई मिली तथा पुलिस ने मौके से लकड़ी काटने में इस्तेमाल की गई तीन पेट्रोल चालित मशीनें भी बरामद कीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश, विकास, रमेश उर्फ लल्लू और पंकज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वे कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए।
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक लग सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।