फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Keshav Maurya says public will puncture 'Bicycle' and ensure 'Lotus' blooms; SP and Congress will be wiped out

यूपी: केशव मौर्य बोले- जनता साइकिल पंचर कर खिलाएगी कमल, सपा-कांग्रेस का होगा सफाया

Wed, 14 Oct 2026 06:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 14 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर निशाना साधा। साथ ही सभी 11 स्नातक-शिक्षक एमएलसी सीटें जीतने का दावा किया। 

विज्ञापन
Keshav Maurya says public will puncture 'Bicycle' and ensure 'Lotus' blooms; SP and Congress will be wiped out
जालौन पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर परिवारवाद और अहंकार की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और प्रदेश में मुख्यमंत्री पद भी 2047 तक खाली नहीं होगा।
विज्ञापन


एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए केशव मौर्य ने कहा कि विपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि आगामी स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के उन्हें 'स्टूल मंत्री' कहने संबंधी सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह अपमान का जवाब उनकी भाषा में नहीं देंगे। आरएसएस के संस्कारों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गाली का जवाब गाली से नहीं दिया जाएगा। जनता साइकिल पंचर करके कमल खिलाएगी। उन्होंने सपा और कांग्रेस को परिवार के इशारे पर चलने वाली पार्टियां बताते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों का फैसला संगठन और संसदीय बोर्ड की प्रक्रिया के तहत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed