Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Massive Fire Breaks Out at Ananta Bhawan; Firefighters Bring Blaze Under Control

कानपुर: सिरकी मोहाल के अनंता भवन में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Wed, 11 Nov 2026 05:32 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:32 PM IST
Kanpur: Massive Fire Breaks Out at Ananta Bhawan; Firefighters Bring Blaze Under Control
फीलखाना थाना क्षेत्र के सिरकी मोहाल में बुधवार दोपहर अनंता भवन के प्रथम तल पर स्थित आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में भवन का हिस्सा लपटों से घिर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान भवन के अंदर मौजूद गुड्डू और शिवांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर डीसीपी पूर्वी भी पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश में दमकल की टीमों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2:14 बजे मिनी कंट्रोल से लाटूश रोड फायर स्टेशन को सिरकी मोहाल चौकी के पास एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर स्टेशन से एक हाईप्रेशर वाहन और एक मोटर फायर इंजन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के साथ तत्काल रवाना किए गए। दमकल की टीम 28/122 एच सिरकी मोहाल स्थित अनंता भवन पहुंची तो प्रथम तल पर राजेंद्र कुमार जायसवाल पुत्र शिवाजी जायसवाल के आवासीय भवन में आग तेजी से जल रही थी। आग की भयावहता देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन यूनिटों ने भवन को चारों तरफ से घेर लिया और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान भवन के अंदर से गुड्डू और शिवांश को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लाटूश रोड फायर स्टेशन के साथ ही अन्य फायर स्टेशनों से पहुंची दमकल की यूनिटों ने लगातार पंपिंग कर आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाकर शांत कर दी गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर डीसीपी पूर्वी भी मौजूद रहे। आग लगने के कारण और भवन में हुए नुकसान का विवरण अग्निशमन विभाग की सूचना में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ के गोमती नगर में स्मॉग के कारण नगर निगम ने किया पानी का छिड़काव

11 Nov 2026

सुल्तानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साथी घायल

11 Nov 2026

कानपुर: नारामऊ चुंगी के पास तेज रफ्तार का कहर, आपस में टकराईं दो बाइकें, एक युवक की मौत

11 Nov 2026

यूपी में ठंड की दस्तक! सुबह कोहरा, रात में गिरा पारा

11 Nov 2026

हमीरपुर: शॉर्ट सर्किट से धू-धूकर जली कार, सूझबूझ से बची पांच लोगों की जिंदगी

11 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया भैयादूज

11 Nov 2026

कुल्लू अस्पताल को मिला ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस, एक रक्तदाता से चार मरीजों को मिलेगी मदद

11 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: नैनीताल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व

11 Nov 2026

वीडियो: बेजुवानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रखवाए बिस्तर

सांसद अमृतपाल की पैरोल सुनवाई कल, आज छुट्टी पर जज

11 Nov 2026

अमृतसर में परिवार पर हमला, पार्टी बदलने को लेकर राजनीतिक रंजिश का आरोप

11 Nov 2026

अमृतसर पुलिस ने 14 अवैध पिस्तौल के साथ छह आरोपी किए गिरफ्तार

11 Nov 2026

गुरुद्वारा अटारी साहिब में शुरू हुआ निशुल्क सिलाई केंद्र

11 Nov 2026

गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दी संगत को बधाई

11 Nov 2026

हमीरपुर में संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत से मचा हड़कंप

11 Nov 2026

यमुनोत्री मंदिर समिति को छह माह की यात्रा में 90 लाख से अधिक की आय, दानपात्र से निकले 10.42 लाख रुपये

11 Nov 2026

यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, घाट किनारे से 25 कट्टे कूड़ा एकत्र किया

11 Nov 2026

वाराणसी में दीवार ढहने से तालाब मे समा गया पूरा परिवार, दो बहनों की मौत

11 Nov 2026

मां यमुना की डोली लेने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ यमुनोत्री धाम रवाना हुए सोमेश्वर महाराज

11 Nov 2026

मिर्जापुर में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

11 Nov 2026

राजस्थान: केकड़ी में गोवर्धन पूजा पर पटाखों का तांडव, 150 से ज्यादा लोग झुलसे; दुकान में लगी आग

11 Nov 2026

662 पहुंचा फरीदकोट का एक्यूआई, बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

11 Nov 2026

भोपाल-जबलपुर की रातें पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी

11 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: रामजानकी मंदिर और समाधि बाबा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

11 Nov 2026

कुशीनगर: कसया के गांवों में पारंपरिक तरीके से मना गोवर्धन पूजा का पर्व

11 Nov 2026

बस्ती: बस्ती में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, उठीं ऊंची लपटें

11 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर एक्यूआई 315 पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

11 Nov 2026

महराजगंज: धोखाधड़ी और धमकी के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार

11 Nov 2026

महराजगंज: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed