{"_id":"69b6da45fc7e6fb1fb09ed2d","slug":"video-kanpur-jal-mahotsav-celebrated-in-pratapur-village-villagers-pledge-to-conserve-water-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रतापपुर गांव में मनाया गया जल महोत्सव, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रतापपुर गांव में मनाया गया जल महोत्सव, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ
नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत प्रतापपुर में विंध्या टेलीलिंक लिमिटेड द्वारा नव निर्मित पम्प हाउस परिसर में जल महोत्सव 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन और हवन से किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है जिससे ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों से बचाव हो सके। इस अवसर पर ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रखने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में मान्धाता सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पाइप लाइन से घर-घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेन्द्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता वीपी सिंह और ग्राम प्रधान सुदीप शिवहरे ने विधिवत उद्घाटन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
आयोजन में नसीम अहमद, देवेश दुबे, अदित्य प्रताप सिंह, आशीष सोनी, संदीप कुमार शुक्ला और मनोज द्विवेदी सहित कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।