{"_id":"6aad166f8eed6d7cdc01ab6d","slug":"kanpur-crackdown-on-those-falsely-flaunting-authority-vehicles-displaying-press-police-or-lawyer-signs-insp-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फर्जी रौब झाड़ने वालों पर शिकंजा, प्रेस…पुलिस और वकील लिखे वाहनों की जांच, काटे ताबड़तोड़ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फर्जी रौब झाड़ने वालों पर शिकंजा, प्रेस…पुलिस और वकील लिखे वाहनों की जांच, काटे ताबड़तोड़ चालान
Fri, 18 Sep 2026 04:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:16 PM IST
सार
Kanpur News: शुक्रवार को शहरभर में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने प्रेस, पुलिस और अधिवक्ता लिखे वाहनों की सघन चेकिंग की। दोपहर 12 से एक बजे तक चले इस अभियान के दौरान सही पहचान पत्र न दिखाने वाले चालकों के चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान कई जगहों पर पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
चौराहे पर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में फर्जी तरीके से वाहनों पर प्रेस, पुलिस और अधिवक्त लिखकर चलने वालों की जांच के लिए शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर 12 से एक बजे के बीच स्वरूप नगर, बजरिया, सीसामऊ, जरीब चौकी, टाटमिल, घंटाघर, गुमटी, फजलगंज, विजयनगर, काकादेव, रावतपुर, गुरुदेव चौराहा, कल्याणपुर, चकेरी, गोविंद नगर, बर्रा और किदवई नगर समेत कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर वाहनों को रोककर जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने खासतौर पर प्रेस, पुलिस और अधिवक्ता लिखे वाहनों को रोककर संबंधित पहचान पत्र और वाहन के दस्तावेज देखे। पहचान पत्र दिखाने पर पुलिसकर्मियों ने वाहनों को जाने दिया, जबकि कागजात नहीं दिखा पाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत चालान किए गए। चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर वकीलों, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों के वाहन रोके जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से बहसबाजी और तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
चेकिंग के बाद कई वाहनों को जाने दिया गया
वाहन सवारों की ओर से अपनी पहचान या परिचित होने का हवाला दिया गया, जबकि पुलिसकर्मी दस्तावेज दिखाने पर ही वाहन छोड़ते नजर आए। बाद में संबंधित पहचान पत्र दिखाने पर कई वाहनों को जाने दिया गया। घंटाघर चौराहे पर हरबंश मोहाल पुलिस ने भी सघन चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए अभियान का उद्देश्य वाहनों पर गलत तरीके से विशेष पहचान लिखकर चलने वालों की जांच और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना बताया गया है।