{"_id":"6a67768d6f86317e8005f143","slug":"video-kanpur-heartfelt-farewell-bid-to-outgoing-narwal-sdm-vivek-kumar-mishra-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तत्कालीन एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तत्कालीन एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई
नरवल तहसील सभागार में सोमवार शाम स्थानांतरण के चलते उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह का आयोजन नवागत एसडीएम सत्यपाल प्रजापति की अगुवाई में हुआ, जिसमें तहसील के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विवेक कुमार मिश्रा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासनिक कौशल, सरल व्यवहार और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता के कारण तहसील क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हुए।
उनके कार्यकाल में आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
नवागत एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने विवेक कुमार मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से हम सभी को प्रेरणा मिली है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भी जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को नई गति देंगे।
समारोह के अंत में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने विवेक कुमार मिश्रा को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विदाई के मौके पर पूरा माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।