फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Entrepreneurs irked by dilapidated roads and waterlogging at 'Udyog Bandhu' meeting

कानपुर: उद्योग बंधु की बैठक में बदहाल सड़कों और जलभराव पर भड़के उद्यमी

Tue, 29 Sep 2026 08:02 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:02 PM IST
Kanpur: Entrepreneurs irked by dilapidated roads and waterlogging at 'Udyog Bandhu' meeting
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को उद्योग बंधु की बैठक सरसैय्याघाट स्थित नवीन सभागार में हुई। इसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों, जलभराव और नाला सफाई का मामला उठाया। दादानगर से विजयनगर चौराहा की तरफ सड़क अब तक न बनने पर नाराजगी जताई। इस पर जिलाधिकारी ने मेट्रो को निर्देश दिया कि सड़क को उसी स्थिति में वापस किया जाए। जैसी उसे दी गई थी। उन्होंने मेट्रो को सात दिन के भीतर अपनी मशीनें हटाने को भी कहा। जल निगम को पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार अपना कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया। बैठक में फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने इस्पातनगर-व्यापार नगर की बदहाली की समस्या रखी। बताया कि इस्पात नगर में सड़क, नाली, सीवर और लाइट जैसी आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। तमाम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। सड़कों पर झाड़ी ऐसी है कि ये औद्योगिक क्षेत्र जंगल जैसा लगता है। इस पर जिलाधिकारी ने खुद ही स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी लेने का आश्वासन दिया। उद्यमी शिव कुमार गुप्ता, प्रदीप केडिया और मनीष मतानी ने कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण औद्योगिक क्षेत्र में काम करना मुश्किल हो रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर निगम को हस्तांतरित जगहों के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी उसी की होगी। उद्यमियों ने विजयनगर से दादा नगर जाने वाली सड़क की खराब हालत का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने मेट्रो को निर्देश दिया कि सड़क को उसी स्थिति में वापस किया जाए जैसी उसे दी गई थी। पीआईए के मनोज बंका ने अप्ट्रान एस्टेट के नाले की सफाई न होने की समस्या बताई। इस पर इस्टीमेट बनाकर तत्काल टेंडर करने के निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा वसूले गए कर का 60 फीसदी हिस्सा उसी क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जाए। थम्सअप तिराहे पर पैच वर्क की गुणवत्ता पर यूपीसीडा के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। भौंती क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम डिपो से जारगांव होते हुए सचेंडी थाना वाली सड़क को विश्वकर्मा योजना में पीडब्ल्यूडी के माध्यम से बनाने का निर्देश दिया गया। फर्टिलाइजर के बगल से साइड 4 जाने वाली सड़क को दीनदयाल उपाध्याय योजना में रखकर बजट स्वीकृत कराने को कहा गया। औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर जिलाधिकारी ने रूमा, पनकी, भौंती और भीमसेन का निरीक्षण करने की बात कही। भौंती की तरफ सर्विस लेन पर लगने वाले जाम के संबंध में उन्होंने यातायात अधिकारियों के साथ भी निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, उद्यमी मिक्की मनचंदा, बृजेश अवस्थी, हर्ष अग्रवाल, लाडली प्रसाद, अमन गई, संदीप अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह ने निजी कोष से दी गो सेवकों को एंबुलेंस

29 Sep 2026

हमीरपुर में 316 कुत्तों को लगा एंटी रेबीज टीका, 5 हजार और वैक्सीन की मांग

रामपुर बुशहर: गांव से ओलंपिक तक का सपना, 10 से 13 अक्तूबर तक मतरेवल में सजेगा नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

29 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई लोहारू में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने दिया संदेश

29 Sep 2026

बादली के लाडपुर में तीन दिवसीय आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- देश में मतांतरण का काला बाजार नहीं चलने देंगे

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप

29 Sep 2026
विज्ञापन

अयोध्या में गांधी जयंती से शुरू होगी पीडीए पदयात्रा, गांव-गांव लगेगी जन चौपाल

29 Sep 2026

चक्रवात के साथ मानसून भी आज से पूरी तरह से हो जाएगा विदा, अब चढ़ेगा पारा

29 Sep 2026

यूपी में अक्तूबर में भी बिजली बिल में 5% से अधिक राहत की उम्मीद

29 Sep 2026

यूपी कोटे की राज्यसभा के लिए नामों पर माथापच्ची जारी, इनको मिल सकता है मौका

29 Sep 2026

रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना, पेंशन बचाने की उठाई मांग

29 Sep 2026

झाबुआ: जिला पंचायत वार्ड-6 उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 102 केंद्रों पर 60 हजार मतदाता कर रहे किस्मत का फैसला

29 Sep 2026

पंजाब में नशे पर बिट्टू-जस्सी आमने-सामने, हनी सिंह को लेकर छिड़ी नई बहस

VIDEO: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम का चाबुक, 47,500 रुपये जुर्माना; कृष्णा डेयरी पर सबसे बड़ी कार्रवाई

29 Sep 2026

सोनीपत में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन, 27 विभागों के स्टॉल लगाए गए

29 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में पैदल राहगीरों को मिलेगी राहत, बिरोजा फैक्टरी से शहर तक बनेगा फुटपाथ

29 Sep 2026

कानपुर में पेंशनरों ने भरी हुंकार, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग

29 Sep 2026

मोगा के काली माता मंदिर में चोर ने गोलक से उड़ाए पांच हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सोनीपत में मिट्टी के ऊपर सड़क बनाने का मामला; अधिकारी सीट पर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन

29 Sep 2026

हिसार में 15 सूत्री मांग पत्र को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना जारी

29 Sep 2026

धीरज कुंडू हत्याकांड: ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार, खाप प्रधान का दावा महिला ने की युवक की गला घोंटकर हत्या

29 Sep 2026

सोलन नगर निगम का पहला बजट पेश, पेयजल और पार्किंग पर रहेगा खास जोर

29 Sep 2026

कानपुर: दि ठलुआगिरी के ऑडिशन को लेकर वार्ता में आयोजकों ने दी जानकारी

29 Sep 2026

ग्वालियर: 300 साल पुरानी परंपरा निभाने बाबा मंसूर अली शाह के उर्स में पहुंचे सिंधिया, एक घंटे तक चली आराधना

29 Sep 2026

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बिफरे शाही इमाम, कहा-अपने शब्द वापस लें

29 Sep 2026

Video: गोलागंज अपार्टमेंट में पिलर में दरार के बाद मजबूती देने का काम शुरू

29 Sep 2026

अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल शुरू

29 Sep 2026

बिलासपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

29 Sep 2026

शिमला: गेयटी थियेटर में सजी डाक टिकटों की अनोखी दुनिया, ब्रिटिश दौर की यादें भी दिखीं

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed