{"_id":"6aa15dbf881289b5da03374e","slug":"video-kanpur-crocodile-spotted-on-road-between-rautapur-and-umri-video-goes-viral-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रौतापुर-उमरी के बीच सड़क पर दिखाई दिया मगरमच्छ, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रौतापुर-उमरी के बीच सड़क पर दिखाई दिया मगरमच्छ, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
रंजीतपुर रजबहे में रौतापुर और उमरी गांव के बीच सड़क पर मंगलवार रात मगरमच्छ दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सड़क पर मगरमच्छ को देखकर लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
ग्रामीण उमरी गांव के अंश कुशवाहा, शिव पाल, विपिन राजपूत, हर्ष त्रिवेदी हर्षित अवस्थी के मुताबिक, रजबहे में पहले भी मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह टीम के हाथ नहीं लग सका था। इसके बाद दोबारा सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।ग्रामीणों ने वन विभाग से रजबहे में अभियान चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि रजबहे के आसपास ग्रामीणों और किसानों का लगातार आवागमन रहता है, ऐसे में किसी हादसे की आशंका बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।