{"_id":"6ace5a5a3c844b8713073e65","slug":"video-kanpur-bjp-leaders-hands-and-feet-taped-towel-stuffed-in-mouth-rs34-lakh-looted-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भाजपा नेता के हाथ-पैर टेप से बांधकर मुंह में ठूंसा तौलिया और 34 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भाजपा नेता के हाथ-पैर टेप से बांधकर मुंह में ठूंसा तौलिया और 34 लाख लूटे
सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव को दो नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 34 लाख का माल लूट ले गए। भागने से पहले बदमाशों ने रमेश के हाथ-पैर टेप से बांधे और मुंह में तौलियां ठूंसकर उसे गमछे और टेप से कस दिया। इसके बाद उन्हें बाथरूम में डाल दिया। कुछ देर बाद रमेश ने खुद को खोलकर साथियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। फुटेज के मुताबिक पूरी घटना 37 मिनट के भीतर हुई है। सीसीटीवी कैमरों में भी बदमाश रात 10 बजकर 20 मिनट पर घुसते और 11 बजकर 37 मिनट पर पीछे की दीवार फांदकर भागते दिखे। अपर पुलिस आयुक्त डॉ विपिन ताडा के मुताबिक बदमाश कमरे में मौजूद लाइसेंसी असलहे और रमेश का मोबाइल छोड़ गए हैं। फिलहाल खुलासे के लिए आठ टीमें लगीं हैं। दो दिनों के भीतर घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना में किसी करीबी का हाथ होने की भी आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।