Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The 113th Yoga Janm Mahotsav was celebrated with great fanfare at Kutiya Shant Sarovar, with the ceremonial procession receiving a warm welcome at various points along the route.
{"_id":"6ace0579023427f5d10cc551","slug":"video-the-113th-yoga-janm-mahotsav-was-celebrated-with-great-fanfare-at-kutiya-shant-sarovar-with-the-ceremonial-procession-receiving-a-warm-welcome-at-various-points-along-the-route-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुटिया शांत सरोवर में 113वां योग जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटिया शांत सरोवर में 113वां योग जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
टोहाना। कुटिया शांत सरोवर में 113वें श्री योग जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संत सुखदेवानंद और संत सर्व योगानंद के सानिध्य में निकली शोभायात्रा को मुख्य अतिथि नरेश बंसल और बलदेव सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा कुटिया शांत सरोवर से शुरू होकर मिलन चौक, गर्ल्स स्कूल रोड, नेहरू मार्केट, संगम रोड होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस कुटिया परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
मार्ग में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और संतों का आशीर्वाद लिया। पूरे मार्ग में भक्तों ने सेवा भाव से प्रसाद और जलपान के स्टॉल लगाए। कहीं फलों, कहीं ब्रेड पकौड़े और चाय, तो कहीं जीरा-लेमन और शीतल जल वितरित कर श्रद्धालुओं ने सेवा का उदाहरण पेश किया।
शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों और भक्ति भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। समापन पर कुटिया शांत सरोवर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।