{"_id":"6ace70ea6534bda5c506ba44","slug":"kanpur-inspection-of-the-rto-functioning-of-the-clerical-staff-examined-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आरटीओ में डीटीसी का निरीक्षण, बाबुओं के कामकाज की जांच की, आवेदकों से सीधे बातचीत कर समस्याएं जानीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आरटीओ में डीटीसी का निरीक्षण, बाबुओं के कामकाज की जांच की, आवेदकों से सीधे बातचीत कर समस्याएं जानीं
Tue, 13 Oct 2026 11:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:27 PM IST
सार
आरटीओ कार्यालय में उप परिवहन आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। पटलों पर लंबित फाइलों और कामकाज की हकीकत परखी।
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में डीटीसी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरटीओ कार्यालय में कामकाज की पारदर्शिता और आवेदकों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए उप परिवहन आयुक्त (डीटीसी) आरआर सोनी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाबुओं के पटलों पर पहुंचकर कामकाज देखा और लाइसेंस भवन में आवेदकों से सीधे बातचीत कर समस्याएं जानीं। निरीक्षण के दौरान लंबित फाइलों, अभिलेखों के रखरखाव और आवेदकों के कार्यों के निस्तारण की स्थिति भी परखी गई।
डीटीसी ने एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून और आरआई संतोष कुमार के साथ पहले आरटीओ कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। यहां अलग-अलग पटलों पर तैनात कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारी लाइसेंस भवन (सारथी भवन) पहुंचे। यहां लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण और अन्य सेवाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। लाइसेंस भवन में डीटीसी ने आवेदकों से बातचीत कर पूछा कि आवेदन से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन तक उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है।

Trending Videos
आरटीओ कार्यालय में डीटीसी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण में एक आवेदक ने बताया कि उसने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद फॉर्म भरा और निर्धारित फीस जमा की। इसके बाद कार्यालय पहुंचकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि लाइसेंस और परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करें या सीधे संबंधित पटल पर संपर्क करें। किसी तरह की समस्या होने पर एआरटीओ प्रशासन से शिकायत कर सकते हैं।