{"_id":"6aca67689972fda2df083a28","slug":"video-kanpur-awareness-program-organized-at-gsvm-medical-college-on-world-mental-health-day-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026" के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की मुख्य थीम अनुभवों को सुनें- वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव रखी गई थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में संवेदनशीलता, समावेशिता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं डीन डॉ. संजय काला ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वास्थ्य का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसे शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए। मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार योजनाओं में रोगियों के वास्तविक अनुभवों को शामिल करना बेहद जरूरी है, जिससे उपचार को अधिक प्रभावी और रोगी-केंद्रित बनाया जा सके। प्रो. एम. अलीम सिद्दीकी ने मानसिक विकारों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया, जबकि डॉ. शाजिया वकार सिद्दीकी ने दैनिक जीवन में तनाव के प्रभावी प्रबंधन के लिए व्यावहारिक और वैज्ञानिक तकनीकों पर चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।