{"_id":"693ec50c4e032a89a5017736","slug":"video-kanpur-allegations-of-misbehavior-with-female-staff-after-entering-a-hospital-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अस्पताल में घुसकर महिला स्टाफ से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अस्पताल में घुसकर महिला स्टाफ से अभद्रता का आरोप
महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरवल मोड़ स्थित मान्या हॉस्पिटल में रविवार दोपहर हंगामे का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालक रवि पाल ने आरोप लगाया कि बंबूरिया गांव का रहने वाला आकाश पुत्र संतोष कुमार नशे की हालत में अस्पताल परिसर में घुस आया और महिला स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।
संचालक के अनुसार आकाश ने स्टाफ को धमकाते हुए इलाज में बाधा डालने की कोशिश भी की। वहीं दूसरी ओर आकाश ने अपनी सफाई में कहा कि उसके पिता संतोष कुमार जो होमगार्ड के जवान हैं उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है और ग्लूकोज की बोतल खत्म होने के बाद भी बदली नहीं जा रही थी। कई बार बताने के बावजूद स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया इसी बात को लेकर उसने सिर्फ बोतल बदलने की बात कही थी। मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।