फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ash pond overflows water floods the street; Ratanpur residents anger erupts leading to massive protest

कानपुर: राख का तालाब ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी, रतनपुरवासियों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन

Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी पावर हाउस प्लांट का राख तालाब ओवरफ्लो होने से उसका दूषित पानी शताब्दी नगर रतनपुर कॉलोनी मार्ग पर भर गया। सड़क जलमग्न और क्षतिग्रस्त होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व पार्षद अशोक दुबे के नेतृत्व में पावर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
Kanpur Ash pond overflows water floods the street; Ratanpur residents anger erupts leading to massive protest
सड़क पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी पावर हाउस प्लांट प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर स्थानीय नागरिकों के लिए मुसीबत बन गई। पावर प्लांट के राख के बंधे में बने तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी बैक मारते हुए पनकी के शताब्दी नगर रतनपुर कॉलोनी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर आ भरा।

विज्ञापन

देखते ही देखते सड़क जलमग्न हो गई, जिससे क्षेत्रीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। पावर प्रबंधन मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन





हर दो महीने में यही नाटक
पूर्व पार्षद अशोक दुबे ने पावर हाउस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। प्लांट से निकला राख का पानी हर दो-तीन महीने में सड़कों पर बहने लगता है, जिससे लाखों की लागत से बनी पक्की सड़कें पूरी तरह उधड़कर बर्बाद हो जाती हैं।

सिर्फ मिलते हैं झूठे आश्वासन
उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी इस समस्या की शिकायत की जाती है, तो जिम्मेदार अफसर सिर्फ कोरा आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इसी अनदेखी से तंग आकर आज जनता को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed