{"_id":"6abe4a24eef054e4f00c670c","slug":"video-kanpur-a-golden-eagle-was-injured-after-getting-caught-in-chinese-manjha-children-rescued-it-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ गोल्डन ईगल घायल, बच्चों ने जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ गोल्डन ईगल घायल, बच्चों ने जान बचाई
प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल हो रहा चाइनीज मांझा अब पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। किदवई नगर के जूही डिपो में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गोल्डन ईगल घायल हो गया। उड़ने में असमर्थ पक्षी को दो बच्चों ने देखा तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद दिन-रात उसकी निगरानी कर कुत्तों और बिल्लियों से बचाया। इंटरनेट से वन विभाग का नंबर तलाशकर सूचना दी और टीम के पहुंचने तक पक्षी का साथ नहीं छोड़ा।
जूही डिपो निवासी अश्विक श्रीवास्तव और प्रणव श्रीवास्तव को घायल गोल्डन ईगल मिला था। उसके शरीर में चाइनीज मांझा उलझा हुआ था, जिससे वह घायल होकर उड़ नहीं पा रहा था। दोनों बच्चों ने उसे उठाकर सुरक्षित जगह रखा। पक्षी पर कुत्ते या बिल्लियां हमला न कर दें, इसके लिए बच्चे लगातार उसकी निगरानी करते रहे।
बच्चों ने इंटरनेट के जरिये वन विभाग का संपर्क नंबर खोजा और अधिकारियों को गोल्डन ईगल के घायल होने की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पक्षी को सुरक्षित अपने साथ ले गई। बच्चों ने उसे टीम के सुपुर्द करने तक पूरी जिम्मेदारी से उसकी देखभाल की। चाइनीज मांझे की धार से आए दिन इंसानों के साथ पक्षी भी घायल होते हैं। इस घटना में भी मांझे ने एक उड़ते पक्षी को घायल कर दिया। वहीं, बच्चों की संवेदनशीलता से उसकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों की पहल की सराहना करते हुए चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक की जरूरत बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।