Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Director General of Fisheries Department said, "Village Development Officers should inspect the cowshed daily
{"_id":"69272a2f0ad47d258300217b","slug":"video-director-general-of-fisheries-department-said-village-development-officers-should-inspect-the-cowshed-daily-2025-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मत्स्य विभाग की महानिदेशक बोलीं- रोज गोशाला का निरीक्षण करें ग्राम विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मत्स्य विभाग की महानिदेशक बोलीं- रोज गोशाला का निरीक्षण करें ग्राम विकास अधिकारी
उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की महानिदेशक के. धनलक्ष्मी ने बुधवार को सरसौल रामपुर स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उनके आने की भनक पहले से होने के कारण गोशाला की व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त कर दी गई थीं। इस कारण उनको कमियां नहीं नजर आईं। गोशाला में टिन शेड के चारों तरफ तिरपाल लगा मिला। सफाई पूरी तरह मिली। एक-दो बीमार गोवंश मिले जिनका इलाज चलने की जानकारी दी गई। 35 बीघे में फैली गोशाला में से पांच बीघे में हरा चारा लगा मिला। महानिदेशक ने अलाव के लिए सूखी लकड़ियों, हरे चारे, भूसे और दलिया की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी हाल में चारा-पानी की कमी नहीं होनी चाहिए और गोशाला की नियमित निगरानी अनिवार्य है। ग्राम विकास अधिकारी को प्रतिदिन एक बार गोशाला का अनिवार्य दौरा करें। महानिदेशक ने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ने का भी निर्देश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।