{"_id":"6a4bdbd259ca3ac27d02df03","slug":"video-cabinet-minister-bhupendra-singh-chaudhary-says-sps-pda-means-their-family-specifically-saifai-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- सपा के पीडीए का मतलब है उनका परिवार और उसमें भी सैफई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- सपा के पीडीए का मतलब है उनका परिवार और उसमें भी सैफई
सपा के पीडीए का मतलब है उनका परिवार और उसमें भी सैफई...। सरकार में आने के बाद वह केवल एक बिरादरी की बात करेंगे। जब वह सरकार में नहीं होंगे तो पीडीए की बात करेंगे और समाज में अलग-अलग तरह का नकारात्मक एजेंडा फैलाने का काम करेंगे। सब लोग जानते हैं कि सपा का एजेंडा समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांट कर देश को कमजोर करना है। हालांकि अब देश और प्रदेश की ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है। यह बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को नवीन नगर, काकादेव में पत्रकारों से कहीं।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान चोरी के मामले को लेकर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि दान चोरी मामले में मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित की है। उसकी जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार और नौ साल में राज्य सरकार ने जो काम किया है उसका लेखाजोखा लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। वहीं, कानपुर में भाजपा पार्षदों की खेमेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं हो सकता है। कानपुर के विकास के एजेंडे पर पार्षदों को जनता ने चुना है और वह उसी पर चलेंगे। इससे पहले वह बिठूर के भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। फिर, वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय की भाभी के निधन पर शोक संवेदना जताने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।