फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused with a criminal record of over 50 cases injured in encounter following Kakadev businessman's murder

कानपुर: काकादेव कारोबारी हत्याकांड में 50 से अधिक मुकदमों वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल

Sun, 13 Sep 2026 08:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 13 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

पत्रकार की सलाह पर खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो प्रसारित कराया। पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों पैरों में गोली लगी। 

विज्ञापन
Accused with a criminal record of over 50 cases injured in encounter following Kakadev businessman's murder
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकादेव के ओम चौराहे पर कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी संजय ढाबा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रोकने पर संजय ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पांच सितंबर को अमित के साथ मारपीट हुई थी और आठ सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों के नाम सामने आए। मुख्य आरोपी संजय ढाबा के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में संजय ने बताया कि एक पत्रकार ने उसे सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो प्रसारित करने की सलाह दी थी। इसके बाद उसने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया। डीसीपी के मुताबिक, पत्रकार से जुड़े इस तथ्य की भी विवेचना की जा रही है।

पांच सितंबर की रात सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर नशे में धुत युवकों ने अमित से मारपीट कर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। पांडुनगर पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर हुई घटना में अमित गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता, कुशल श्रीवास्तव, संजय ढाबा और अश्वनी यादव के नाम सामने आए थे। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed