फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: University student hangs himself in hostel room

कानपुर: विश्वविद्यालय के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा दी जान

Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: University student hangs himself in hostel room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर स्थित सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे रेडियोलॉजी के छात्र ने रविवार शाम रावतपुर के एक हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे के सामने रहने वाली महिला मित्र ने दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो उसे पंखे के सहारे लटकता पाया। आनन-फानन में छात्र को हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


मूल रूप से जम्मू निवासी आदित्य शर्मा (21) छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी में द्वितीय वर्ष का छात्र था। विनायकपुर में सत्येंद्र सोनकर के हॉस्टल में तीन माह पहले अपनी महिला मित्र के साथ रहने आया था। केयरटेकर सुनील कुमार के मुताबिक, दोनों ने खुद को भाई-बहन बताकर आमने-सामने के दो कमरे किराये पर लिए थे। विश्वविद्यालय भी साथ आते-जाते थे। शुक्रवार देर शाम दोनों नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए गए थे।
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे वापस लौट कर आने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद महिला मित्र आदित्य को खाना देने उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से झांकने पर आदित्य पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। इसपर वह चीख कर नीचे गए केयर टेकर सहित अन्य लोगों को बुलाया। किसी तरह कुंडी तोड़ कर चाकू से फंदा काट कर आदित्य को नीचे उतार कर हैलट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक ने साक्ष्य संकलन किया है। युवक घर का इकलौता था। परिजनों को जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed