फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Mainpuri rallied behind Dimple Yadav during the 'Dadhi Utsav' and she won... followed by a massive uproar

यूपी: दधि उत्सव में बजा मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं... फिर जमकर बवाल, 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 06:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 13 Sep 2026 06:32 PM IST
सार

बवाल के दौरान बच्चे और महिलाएं भी दौड़ा दौड़ाकर पीटे गए। मामले में पांच नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
UP: Mainpuri rallied behind Dimple Yadav during the 'Dadhi Utsav' and she won... followed by a massive uproar
डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बजाने पर बवाल हो गया। अफरा तफरी के बीच कई लोगों की पिटाई की गई। पुलिस ने कार्यक्रम में बवाल करने और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारने के आरोप में पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन


रेहरियामऊ निवासी देशराज ने बताया कि गांव के जगदीश यादव के यहां बीते 10 सितंबर की रात दधि उत्सव था। इसमें शामिल होने के लिए वह रंजीत, सचिन और अरुण के साथ गए थे। कार्यक्रम मेें चार महिलाएं नृत्य भी कर रही थीं। आरोप है कि कार्यक्रम में मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बार-बार बजाया जा रहा था। इस पर देशराज ने कृष्ण भगवान का गाना बजाने के लिए कहा। इसी को लेकर गांव के राजू यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव और रीतेश यादव ने जातिसूचक गालियां देते हुए देशराज की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक के हिसाब से ही गाने चलेंगे। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। दावा है कि राजेश, प्रेम, अनुज, गोलू, राजेंद्र, जोगिंदर, आशीष और रंजीत की मां ऊषा और उनके परिजन को भी आरोपियों और हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। घटना में घायल रंजीत और अरुण का उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed