{"_id":"6a11c2d5a3633e063007f9e5","slug":"video-baraigarh-phc-running-without-doctors-patients-depend-on-sweeper-staff-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बरईगढ़ PHC में डॉक्टर नदारद, सफाई कर्मी के भरोसे चल रहा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बरईगढ़ PHC में डॉक्टर नदारद, सफाई कर्मी के भरोसे चल रहा अस्पताल
भीतरगांव विकास खंड के बरईगढ़ गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल का संचालन लगभग सफाई कर्मी के भरोसे हो गया है। रोजाना वही समय पर अस्पताल का ताला खोलता है और मरीजों के आने पर मौजूद रहता है। जब कोई मरीज इलाज कराने पहुंचता है तो उसे डॉक्टर की जगह सफाई कर्मी ही मिलता है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार मरीजों को यही जवाब दिया जाता है कि “डॉक्टर साहब अभी-अभी गए हैं।” लगातार बनी इस स्थिति से क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या दूर के सरकारी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। इससे आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।