Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The dreams of artisans have been locked for years, and the shops at Urban Haat, built at a cost of three crore rupees, lie abandoned.
{"_id":"69e0fd43c0de30c4f304dccd","slug":"video-the-dreams-of-artisans-have-been-locked-for-years-and-the-shops-at-urban-haat-built-at-a-cost-of-three-crore-rupees-lie-abandoned-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सालों से ताले में बंद हैं हस्तशिल्पियों के सपने, तीन करोड़ की लागत से तैयार अरबन हाट की दुकानें पड़ी वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से ताले में बंद हैं हस्तशिल्पियों के सपने, तीन करोड़ की लागत से तैयार अरबन हाट की दुकानें पड़ी वीरान
अरबन हाट के मुख्य द्वार पर लगे ताले में हस्तशिल्पियों के सपने भी बंद पड़े हुए हैं। साल में कभी-कभार ही हाल खुलता है। हालांकि, अब झांसी विकास प्राधिकरण ने इसके संचालन का ठेका निजी फर्म को दे दिया है। नवीनीकरण का काम पूरा होते ही हाट शुरू होनी की उम्मीद है। बुंदेलखंड के हस्तशिल्पियों को शहर में बाजार उपलब्ध कराने के लिए किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में अरबन हाट का निर्माण किया गया था। यह हाट 2020 में बनकर तैयार हो गया था। लेकिन, करीब छह एकड़ के क्षेत्रफल में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बने अरबन हाट के मुख्य द्वार पर ताला ही लटका रहता है। जबकि, इसके अंदर 55 दुकानें भी स्थित हैं, जो वीरान पड़ी हुई हैं। साल में कभी कभार ही अरबन हाट का मुख्य द्वार खुला मिलता है, जब यहां खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का आयोजन होता है। हालांकि, अरबन हाट की योजना बेहद अच्छी, लेकिन धरातल पर उतारने की इच्छाशक्ति के अभाव में अरबन हाट वीरान पड़ी हुई है। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण की सचिव उपमा पांडेय का कहना है कि अरबन हाट के रखरखाव और संचालन का जिम्मा दे दिया गया है। अभी इसके नवीनीकरण का काम भी फर्म की ओर से कराया जा रहा है। जल्द ही हाट शुरू हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।