{"_id":"6ac502400882a629780a851b","slug":"video-thar-suv-turns-into-a-fireball-incident-on-chirgaon-bhander-road-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"थार बनी आग का गोला, चिरगांव भांडेर रोड की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरगांव से भांडेर की ओर जाने वाले मार्ग पर बेहटा गांव के पास सोमवार की। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ध्वार की माता के दर्शन करने जा रही थार कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और थार धू-धूकर जलने लगी। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब तक कार जलकर खाक हो गई थी।
बताया गया कि कार में चिरगांव निवासी रोहित शिवहरे अपने बच्चों समेत चार लोगों के साथ सवार थे। रोहित ने हाल ही में यह थार किसी अन्य व्यक्ति से खरीदी थी। बेहटा गांव के पास अचानक कार में आग लगने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग तत्काल कार से बाहर निकल आए।
राहगीरों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक थार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर थाना चिरगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक से डेढ़ घंटे तक वाहन में आग लगी रहने से भांडेर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ । आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।