फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No government will be able to run for even a hundred years if it ignores Hindutva: Swami Jitendranand.

हिंदुत्व को नजरअंदाज कर सौ साल तक भी कोई सरकार नहीं चला पाएगा : स्वामी जितेंद्रानंद

Tue, 06 Oct 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
No government will be able to run for even a hundred years if it ignores Hindutva: Swami Jitendranand.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि अशोक सिंघल ने सनातन धर्म को वह परिभाषा दी कि हिंदुत्व को नजरअंदाज करके अगले सौ साल तक भी कोई सरकार नहीं चला पाएगा। 21वीं सदी के हिंदुत्व के उद्धार का कोई नायक है तो वह अशोक सिंघल हैं। वह दीनदयाल सभागार में विश्व हिंदू परिषद की ओर से अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि मुगलों ने मंदिर तोड़े, विश्वविद्यालय ही जलाए, क्योंकि मंदिर तत्कालीन भारत की अर्थव्यवस्था के आधार थे। आज 20 लाख मंदिर हैं। आठ लाख मंदिर सिख, बौद्ध, जैन के हैं। 12 लाख हिंदू समाज के हैं। चार लाख मंदिर सरकार चलाती है। मंदिरों के चढ़ावे के पैसे से शिक्षा, स्वास्थ्य, संपर्क और संस्कार का काम किया जाता है। कहा कि जब प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना तो कुछ लोग कहते थे कि क्या मंदिर बनने से रोजगार मिल जाएगा तो कोई कहता था कि मंदिर की जगह अस्पताल बनाओ। ऐसे धर्मनिरपेक्ष लोगों को किसी दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल की जगह स्कूल या अस्पताल बनाने की बात करते मैंने नहीं सुना है।
विज्ञापन

गांव में असली जेन जी
उन्होंने कहा कि कि इन दिनों जेन-जी शब्द चर्चा में है। दिल्ली की सड़कों पर उतरने वाले जेन-जी हैं तो फिर 15 दिन में हरिद्वार से गंगाजल का कांवड़ लेकर अपने-अपने गांव में चढ़ाने वाले 4.80 करोड़ लोग कौन हैं। असली जेन-जी गांव में बसता है। स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि मोदी के सत्ता में आते ही अशोक सिंघल ने बयान दिया था कि एक हजार साल की गुलामी के बाद पहली बार हिंदू शासक देश की गद्दी पर बैठा है। इसलिए अपेक्षा ज्यादा है। बोले कि अशोक सिंघल की सोच दूरगामी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुओं को जागृत करने में लगा सिंघल का पूरा जीवन : सरेंद्र
मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने बताया कि अशोक सिंघल ने हिंदुओं को जागृत करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। राम मंदिर निर्माण आंदोलन की शुरुआत उन्होंने ही की। उन्होंने जगह-जगह रथ यात्राएं निकालीं। शिलापूजन किया, ईंट पूजन किया और झांसी में विभिन्न कार्यों के दौरान राम मंदिर को बनाने के लिए अपना तन, मन, धन का सहयोग दिया। पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने भी विचार रखे। महानगर अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, प्रांत मंत्री राजीव पोरवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महंत मोहन गिरी, संत मोहिनी बिहारी दास, महामंडलेश्वर भावनाचंद सरस्वती, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, पवन गौतम, जमुना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed