{"_id":"6ac40aa8693bf8a1860a59cc","slug":"44-police-personnel-including-three-sub-inspectors-sent-to-police-lines-jhansi-news-c-11-jhs1019-891917-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीन दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीन दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एसएसपी विकास कुमार ने सोमवार को तीन दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। एक साथ इतने पुलिसकर्मियोंं के लाइन हाजिर किए जाने से महकमे में खलबली मच गई। इनमें 41 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश सिपाही थानों के कारखास हैं।
एसएसपी को पिछले कई दिनों से इन सिपाहियों की शिकायत मिल रही थी। सोमवार देर-रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। उल्दन के बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी, टोड़ी फतेहपुर से उपनिरीक्षक पवन पांडेय, टहरौली से अश्वनी कुमार समेत कोतवाली से सिपाही धर्मेंद्र कुमार, ऋषभ कुमार, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह परमार, संदीप यादव, नवाबाद थाने से संदीप शुक्ला, सीपरी बाजार से मुकेश शर्मा, प्रदीप, महिला थाना से प्रशांत कुमार, प्रेमनगर से संतोष कुमार, राम खिलावन, बृजेश कुमार, बबीना से अनिल कुमार, रक्सा से लाखन, दिलीप त्रिपाठी, बड़ागांव से पंकज पाल, बरुआसागर से अजीत कुमार, टहरौली से सत्यवीर, उल्दन से दीपचंद मौर्य, चिरगांव से दीपतिवारी, अशोक कुमार, शाहजहांपुर से वेद प्रकाश समेत 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक इनमें से कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच कराने के बाद यह कदम उठाया गया।