Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
SP MP targets BJP government; calls the filing of cases against party workers an attempt to weaken democracy.
{"_id":"6a34087a2ef3f801910e70b8","slug":"video-sp-mp-targets-bjp-government-calls-the-filing-of-cases-against-party-workers-an-attempt-to-weaken-democracy-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद का बीजेपी सरकार पर निशाना, कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज होने पर बोले- यह लोकतंत्र को कमजोर करना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद का बीजेपी सरकार पर निशाना, कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज होने पर बोले- यह लोकतंत्र को कमजोर करना है
सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कहा कि चोरी की बात पूरा देश जान चुका है। चढ़ावा चोरी होना साबित करता है कि भाजपा चोरी रोकने में नाकाम है। आने वाले समय में भाजपा सरकार यूपी से हटेगी। वह बृहस्पतिवार को लक्ष्मी गार्डन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसानों की फसलों की लूट हो रही है। नौजवानों के हक और आरक्षण पर डाका डाला जा रहा है। दुनिया के पैमाने पर हिंदुस्तान की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संगठित होना जरूरी है। सपा सांसद ने कहा कि इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के सपा में टूट होकर रहेगी दावे पर मीडिया से बोले कि मुझे चिट्ठी दिखाओ। कहां है। आगे कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। ऐसे में देश में साइकिल ही विकल्प है। साइकिल ही लोगों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि वह विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर झांसी और ललितपुर की जनता से अपील करने आए हैं कि सपा प्रत्याशी को जिताएं। सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि भाजपा के कई कार्यक्रम का आयोजन सड़क पर होता है लेकिन उन पर केस दर्ज नहीं होता। झांसी में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर ज्ञापन दिया, तो उस पर भी केस दर्ज किया गया। यह लोकतंत्र को कमजोर करना है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, सीताराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।