{"_id":"68f75f813ba81c16b30ce448","slug":"video-jhansi-a-speeding-car-hits-a-bike-and-enters-a-shop-injuring-three-people-including-a-policeman-2025-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारती हुई दुकान में घुसी, पुलिसकर्मी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारती हुई दुकान में घुसी, पुलिसकर्मी समेत तीन घायल
घटना थाना मऊरानीपुर कोतवाली इलाके के खदियन चौराहे की लाल पुलिया के पास की है। बताया गया कि पीएसी में तैनात राजेंद्र अपने भतीजे विक्की के साथ गांव पचवई से अपने दोस्त से मिलकर भदरवारा लौट रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पास की दुकान में जा घुसी। जहां 11 वर्षीय मासूम रमेश निषाद बैठा हुआ था। गाड़ी दुकान में घुसने के बाद कार खाई में पलट गई, जिससे मासूम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चाचा-भतीजे की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।