Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A newborns cries echoed on the platform before the train arrived.

Jhansi News: ट्रेन आने से पहले प्लेटफार्म पर गूंजी नवजात की किलकारी

Wed, 11 Nov 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A newborns cries echoed on the platform before the train arrived.
झाँसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर सोमवार की रात ट्रेन का इंतजार कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में खाकी वर्दीधारी मददगार बनकर सामने आए। आरपीएफ जवानों की तत्परता और रेलवे चिकित्सक की मदद से प्लेटफार्म पर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। कुछ ही देर में वहां नवजात की किलकारी गूंजने लगी।
विज्ञापन

बताते है कि रात करीब 8:46 बजे रेलवे सुरक्षा बल को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर आरपीएफ-जीआरपी ब्रिज के पास एक महिला यात्री प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही एएसआई मनोज एस. तोमर, महिला आरक्षक उमा सिकरवार के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे चिकित्सक डॉ. शुभानी और मेडिकल स्टाफ को सूचना दी गई। करीब 9:37 बजे डिप्टी एसएस एमआर राय और चिकित्सक मौके पर पहुंचे। स्टेशन परिसर में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

महिला निशा वंशकार (25) पत्नी रवि वंशकार निवासी ग्राम सलैया थाना अमोला जिला शिवपुरी है। प्रसव के बाद एंबुलेंस से निशा और उसके नवजात बेटे को पति रवि वंशकार और ननद रीना के साथ मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed