{"_id":"6a5ce3cdfcf028423f04752d","slug":"video-cmo-conducts-surprise-inspection-of-mauranipur-chc-expresses-displeasure-over-cleanliness-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने मऊरानीपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने मऊरानीपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उनका उद्देश्य अस्पताल में मिल रही आकस्मिक सेवाओं, प्रसव सेवाओं व नवजात शिशुओं की देखभाल की स्थिति को परखना था। अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। कुछ महीनों में अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सीएचसी स्तर पर जितनी सुविधाएं होनी चाहिए, वह यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रबंधन ठीक ढंग से काम कर रहा है। कुछ गंभीर मामलों में मरीजों की जान बचाने को उन्हें जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर करना स्वास्थ्य प्रणाली की एक सामान्य प्रक्रिया है। मुआयने में अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ कमी मिली, इस पर सीएमओ ने नाराज होते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए अधिशासी अधिकारी व खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सफाईकर्मी तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन को भी पत्राचार किया जा चुका है। समाजसेवी राजेंद्र राहुल व जनप्रतिनिधियों की मांग पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने एक बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मऊरानीपुर पोस्टमार्टम हाउस को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से एक जीर्णोद्धार प्रस्ताव तैयार कर शासन को बजट के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही शवों को सुरक्षित रखने हेतु मऊरानीपुर के लिए 4 नए फ्रीजर की मांग की गई है, जो जल्द ही अस्पताल को मिल जाएंगे। इस दौरान संत रामदास ब्रह्मचारी के साथ सीएमओ ने पौधरोपण किया। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ आरजे सिंह, डॉ. रामपाल, डॉ. जोगेंद्र पटेल, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।