Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Har Academy thrashed Jai Bharat 25-0

Jhansi News: हर अकादमी ने जय भारत को 25-0 से रौंदा

Sat, 14 Nov 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Har Academy thrashed Jai Bharat 25-0
झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन सब-जूनियर/जूनियर महिला हॉकी लीग के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में हर अकादमी की खिलाड़ियों ने एक के बाद एक 25 गोल दागे, जबकि विपक्षी टीम जय भारत अकादमी की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हॉकी, जिला प्रशासन झांसी एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मैच में राउंडग्लास पंजाब अकादमी ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराकर जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें राजा करन अकादमी और फैमिली बधखालसा की टीमें निर्धारित समय तक 4-4 गोल की बराबरी पर रहीं। वहीं, चौथे मुकाबले में प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन ने खालसा अकादमी को 4-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला हॉकी सचिव सुबोध खांडेकर, उपक्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, अशोक ओझा, सुनीता तिवारी और सुषमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed