{"_id":"6af7794f8a951ccd66031322","slug":"the-blue-light-from-mobile-phones-is-robbing-children-of-their-sleep-jhansi-news-c-11-jhs1019-915708-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोबाइल की नीली रोशनी छीन रही बच्चों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोबाइल की नीली रोशनी छीन रही बच्चों की नींद
विज्ञापन
झांसी। बचपन कभी खेल के मैदान में बीतता था, अब मोबाइल की स्क्रीन पर गुजर रहा है। रील्स देखने की लत बच्चों की नींद और मानसिक सेहत पर असर डाल रही है। देर रात तक फोन चलाने से नींद लाने वाले मेलाटोनिन हार्मोन का स्राव प्रभावित हो रहा है। वहीं, पसंदीदा रील्स की लगातार मिलती खुराक बच्चों को मोबाइल का आदी बना रही है।
नतीजा यह कि बच्चे चिड़चिड़े और गुस्सैल हो रहे हैं। मोबाइल छीनने या रील्स देखने से रोकने पर आक्रामक व्यवहार करने लगते हैं। मनोचिकित्सक का कहना है कि सोने से एक घंटे पहले मोबाइल रख देने की आदत बच्चों को इन समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकती है।
मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. जब्बार हुसैन ने बताया कि ओपीडी में रोजाना करीब 10 नए बच्चों और युवाओं को परिजन उपचार के लिए लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ घंटों तक रील्स देखने के कारण आक्रामक व्यवहार करने लगते हैं, तो कुछ सिरदर्द, तनाव, अवसाद और एंजाइटी की शिकायत लेकर आते हैं। कई मामलों में परिजन बताते हैं कि बच्चों को रील्स देखने से रोकने या टोकने पर वे गुस्सा करने लगते हैं। कुछ बच्चे तोड़फोड़ तक करने लगते हैं।
विज्ञापन
डॉ. जब्बार ने बताया कि मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी शरीर की जैविक घड़ी को प्रभावित करती है। इससे मेलाटोनिन हार्मोन का स्राव कम हो सकता है। यह हार्मोन शरीर को सोने के लिए तैयार करने में मदद करता है। इसका स्राव प्रभावित होने से नींद आने में देरी होती है और उसकी गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। पर्याप्त नींद न मिलने से चिड़चिड़ापन, गुस्सा और थकान बनी रहती है। इसका असर पाचन तंत्र पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार रील्स देखने से दिमाग को बार-बार मनोरंजन और पसंद की सामग्री मिलती रहती है। इससे डोपामिन से जुड़ी मस्तिष्क की इनाम प्रणाली सक्रिय होती है। ऐसे में बच्चों को मोबाइल की आदत लगने लगती है। जब उन्हें रील्स देखने से रोका जाता है तो वे बेचैनी और गुस्सा दिखाने लगते हैं। कई बार उनका व्यवहार आक्रामक भी हो जाता है।
सोने से एक घंटे पहले रखवा दें फोन
डॉ. हुसैन ने बताया कि मोबाइल के इस्तेमाल पर समय रहते नियंत्रण जरूरी है। सोने से कम से कम एक घंटे पहले बच्चों और युवाओं को फोन से दूर कर देना चाहिए। इससे नींद के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद मिलती है। पर्याप्त और अच्छी नींद से चिड़चिड़ापन, थकान और गुस्से जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। अभिभावकों को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रखनी चाहिए। साथ ही उन्हें मोबाइल की जगह खेलकूद, पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।