Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sanskrit Board examinations will be held at two centres starting from February 9.

Jhansi News: नौ फरवरी से दो केंद्रों पर होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

Sat, 14 Nov 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board examinations will be held at two centres starting from February 9.
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 170 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। राजकीय हाईस्कूल धमना और डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की दो नवंबर को हुई बैठक में विद्यालयों की उपलब्धता और भौतिक संसाधनों को देखते हुए इन दोनों विद्यालयों का चयन किया गया था। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से पांच नवंबर को केंद्रों को लेकर सूचना जारी की गई थी। प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आठ नवंबर तक का समय दिया गया था। अब दोनों विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। इन केंद्रों पर पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षाएं नौ से शुरू होकर 19 फरवरी 2027 तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन





यह रहेगा प्रमुख विषयों का कार्यक्रम
दिनांक
विषय
09 फरवरी
अनिवार्य संस्कृत
10 फरवरी
शारीरिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान सहित विभिन्न विषय
12 फरवरी
हिंदी, पाली, प्राकृत और नेपाली
13 फरवरी
शिक्षा शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, इतिहास और पुराण एवं संस्कृति
15 फरवरी
संस्कृत शास्त्र, वेद, व्याकरण, साहित्य, दर्शन, ज्योतिष, जैन दर्शन, आयुर्वेद सहित विभिन्न विषय
16 फरवरी
अर्थशास्त्र और रसायन विज्ञान
17 फरवरी
गणित और जीव विज्ञान
18 फरवरी
अंग्रेजी
19 फरवरी
गणित, गृहविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इतिहास, पुराण एवं संस्कृति और लेखाशास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed