{"_id":"69f75ceb48a48df4e7090103","slug":"video-bullet-rider-hits-labourer-leaves-him-on-road-saying-he-is-going-to-hospital-dies-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलेट सवार ने मजदूर को मारी टक्कर, अस्पताल की कहकर रास्ते में छोड़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट सवार ने मजदूर को मारी टक्कर, अस्पताल की कहकर रास्ते में छोड़ा, मौत
बड़ागांव थाना के दोन निवासी कालूराम (46) को गांव जाते समय बुलेट ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को इकट्ठा होते देख बुलेट सवार ने अस्पताल पहुंचाने की बात कहकर उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि शाम को मजदूरी करने के बाद कालूराम घर लौट रहा था। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां पता किया। जब वहां भी कोई पता नहीं चला तो ढूंढ़ने के लिए निकल पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि रात को बचावली खुर्द के पास बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बुलेट वाला उसे अपने साथ अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर ले गया और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घायल हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गया। परिजनों के अनुसार रातभर ढूंढ़ने के बाद सुबह 11 बजे कालूराम का शव हाईवे किनारे मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।