फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 214 kg of cannabis seized from a truck en route from Bhubaneswar to Gwalior

Jhansi: भुवनेश्वर से ग्वालियर जा रहे ट्रक से 214 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 03:36 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 12 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

बरामद गांजा की कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: 214 kg of cannabis seized from a truck en route from Bhubaneswar to Gwalior
पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं मामले की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बबीना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने सुकुवां-ढुकुवां रोड स्थित नयाखेड़ा के पास छापा मारकर ट्रक से 214 किलो गांजा बरामद किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि इसकी कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया संयुक्त टीम ने सतपाल उर्फ सत्यपाल (46) निवासी सौदापुर, थाना बार्डर टाउन, जिला पानीपत, हरियाणा और मोहन कुशवाहा (27) निवासी सिंधिया नगर, थाना बहोड़ापुर, ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ट्रक में 214 किलो गांजा बरामद हुआ।


पूछताछ में मोहन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी आकाश कुशवाहा गांजे का काम करता है। उसके साथ वह किराये की गाड़ी से भुवनेश्वर, ओडिशा गया था। वहां आकाश के साथियों ने ट्रक में गांजा लोड कराया। इसे ग्वालियर पहुंचने पर माल उतारने की बात कही गई थी। ट्रक चालक सतपाल ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक किराये पर लेकर चलाता है। 7 सितंबर को आकाश से उसकी मुलाकात हुई थी। उसी ने ट्रक में इसे रखवाकर फोन बंद कर लिया था। रास्ते में ढाबों के फोन से संपर्क करने के लिए कहा गया था। दोनों के खिलाफ बबीना थाने में प्राथमिक दर्ज की गई है। ट्रक को सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते एसएसपी विकास कुमार...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed