{"_id":"6a11d464404cbe212802575b","slug":"video-bjana-ka-jagal-ilka-ma-lga-bhashhanae-aaga-maka-para-pahaca-fayara-bragada-tama-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाजना के जंगली इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजना के जंगली इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम
बाजना का जंगली क्षेत्र लगभग 15 किलोमीटर में फैला हुआ है। दोपहर के समय अचानक जंगल में आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि इसे दूर से ही देखा जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण सुमित नायक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिपुदमन सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद डोंगरी चौकी प्रभारी शिवसागर सिंह को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। वन विभाग के वन दरोगा मनोज श्रीवास भी घटनास्थल पर मौजूद थे। फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग पर नियंत्रण पाया गया। वन दरोगा मनोज श्रीवास ने ने पुष्टि की कि आग से जंगल का एक किलोमीटर क्षेत्र और कई जीव-जंतु जलकर मर गए। वहीं डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि गर्मी के कारण झाड़ियां और सूखे पत्तों के घर्षण के कारण जंगलों में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। बाजना में जंगल में लगी आग का कारण भी गर्मी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।