फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four exam special trains operated for the PET. the service will also be available today and tomorrow.

Jhansi News: पीईटी के लिए चलीं चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, आज और कल भी मिलेंगी सुविधा

Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Four exam special trains operated for the PET. the service will also be available today and tomorrow.
रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन से यात्रा करते पीईटी परीक्षा​र्थी। संवाद
झांसी। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (यूपी-पीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए झांसी रेल मंडल ने शुक्रवार को चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया। झांसी से प्रयागराज के लिए गोविंदपुरी और बांदा होकर दो-दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू और झांसी-मानिकपुर ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए झांसी से दोपहर 1:20 बजे 18 कोच की परीक्षा स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी होकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। वहीं, दोपहर 2:00 बजे सात कोच की दूसरी विशेष ट्रेन बांदा होकर प्रयागराज गई। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू का समय दोपहर 12:30 बजे से बदलकर 1:00 बजे कर दिया गया।
विज्ञापन

द्वितीय पाली की परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए भी दो विशेष ट्रेनें चलाई गईं। इनमें से एक शाम 6:30 बजे गोविंदपुरी और दूसरी शाम 7:00 बजे बांदा होकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर का समय भी पुनर्निर्धारित किया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय के बजाय शाम 6:00 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख स्टेशनों पर किए इंतजाम
मंडल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए झांसी, उरई, ललितपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं कीं। रेलवे के अनुसार, परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए शनिवार और रविवार को भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार नियमित ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर शाम सात बजे के आसपास मथुरा के लिए ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed