फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After setting fire to a makeshift shed outside the house, own life by hanging

Jhansi News: घर के बाहर टपरे में आग लगाने के बाद फंदा लगाकर दी जान

Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
After setting fire to a makeshift shed outside the house, own life by hanging
अच्छे लाल,अहिरवार फाइल फोटो
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अच्छे लाल अहिरवार (47) ने शुक्रवार सुबह पहले अपने घर के बाहर बने टपरे में आग लगाई। उसके बाद कमरा अंदर से बंद करके फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर मूंगफली की फसल की खोदाई करने के लिए गए थे। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

खैरा गांव निवासी अच्छे लाल पत्नी गायत्री, बेटे राजेंद्र, सूरज और प्रदीप के साथ रहते थे। जीविकोपार्जन के लिए खेती-किसानी करते थे। बड़े बेटे की शादी कर चुके। अच्छे लाल ने मूंगफली लगाई थी। इन दिनों फसल की खुदाई चल रही है। शुक्रवार सुबह परिवार के सभी लोग खुदाई के लिए खेत में चले गए लेकिन, अच्छे लाल नहीं गया।
विज्ञापन

पड़ोसियों का कहना है सुबह करीब 9:00 बजे अच्छे लाल ने पहले घर के बाहर बने टपरे में आग लगा दी। आग की लपट उठने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग आग बुझाने लगे। इसी बीच अच्छे लाल घर के अंदर चला गया। अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे मंझला बेटा सूरज खेत से लौटा तो बाहर टपरा जला देखकर घबरा गया। पिता को आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आई। आसपास के लोगों की मदद से उसने दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर के कमरे में पिता का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि अच्छे लाल नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मालूम चला कि नशे में होने की वजह से उसने अपने टपरे में आग लगाई। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed