Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
68,000 candidates will appear for the UP Police recruitment exam in the district; Jhansi SSP gives information about the arrangements.
{"_id":"6a22f07d9d51758455080c54","slug":"video-68000-candidates-will-appear-for-the-up-police-recruitment-exam-in-the-district-jhansi-ssp-gives-information-about-the-arrangements-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनपद में 68544 अभ्यर्थी देंगे यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी देते झांसी एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 68544 अभ्यर्थी देंगे यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी देते झांसी एसएसपी
उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को 28 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। दो पारी में होने वाली परीक्षा में तीनों दिन 68544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर चिकित्सा सुविधा रहेगी ताकि तबियत बिगड़ने पर तुरंत उपचार दिया जा सके।
यह निर्देश शुक्रवार को डीएम गौरांग राठी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से अधीनस्थों के साथ बैठक करते हुए दिए। डीएम ने बताया प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह आठ से 09:30 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर एक से 02:30 बजे तक पहुंचना होगा।इसके बाद परीक्षा केंद्र पर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रत्येक पाली में 11424 में परीक्षार्थी शामिल होंगे। फ्रिस्किगं के बाद बायोमैट्रिक हाजिरी शेड में कराई जाए ताकि परीक्षार्थी को गर्मी से बचाया जा सके। परीक्षार्थियों की जांच के दौरान उनके सामानों को रखवाने के लिए क्लॉक रूम तैयार किए जाए। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर किसी भी दशा में ओवर चार्ज नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट के साथ एम्बुलेंस उपलब्धता रहेंगी। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर तैनात रहेगा ताकि जरूरत पर डॉक्टर की सेवा ली जा सके। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्ट कहा परीक्षा बेहद संवेदनशील है, इसलिए सख्त मॉनिटरिंग के साथ हो रही है। कक्ष निरीक्षक सावधानी पूर्वक जांच करके ही परीक्षार्थी को प्रवेश करने दें। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ ट्रैफिक रामवीर सिंह, डीआईओएस रति वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।