{"_id":"6ac2bcd2664af7e22806830e","slug":"70-railway-sniffer-dogs-to-gather-in-jhansi-will-search-for-explosives-and-narcotics-jhansi-news-c-11-jhs1019-890968-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में जुटेंगे 70 रेलवे खोजी श्वान, तलाशेंगे विस्फोटक और मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में जुटेंगे 70 रेलवे खोजी श्वान, तलाशेंगे विस्फोटक और मादक पदार्थ
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल की मंडलीय श्वान प्रतियोगिता का आयोजन किया l स्रोत स्वयं
झांसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रशिक्षित श्वान शहर में विस्फोटक, बारूद और मादक पदार्थों के साथ अपराध से जुड़े साक्ष्य तलाशने में अपनी दक्षता दिखाएंगे। शनिवार से हुई उत्तर मध्य रेलवे की अंतर मंडलीय श्वान प्रतियोगिता में झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल के पांच श्वान ने हिस्सा लिया। अब 21 से 27 अक्तूबर तक झांसी मंडल में अंतर क्षेत्रीय श्वान प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे सुरक्षा बलों के करीब 70 श्वान हिस्सा लेंगे। अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में श्वान की खोज क्षमता, प्रशिक्षण, अनुशासन और निर्धारित कार्य को पूरा करने की दक्षता परखी गई। झांसी मंडल के लैब्राडोर नस्ल के श्वान ब्रोनो ने विस्फोटक तलाशने की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। आगरा मंडल के विक्टर ने पहला और प्रयागराज मंडल के जिक्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खोजी श्रेणी में प्रयागराज मंडल के बेल्जियन शेफर्ड सैम ने पहला स्थान हासिल किया। मादक पदार्थ पहचान श्रेणी में भी प्रयागराज मंडल का श्वान प्रथम रहा।
झांसी के ब्रोनो ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में झांसी के ब्रोनो के अलावा प्रयागराज के सैम और जिक्स तथा आगरा के विक्टर और यारा ने भाग लिया। सैम को खोजी, ब्रोनो, जिक्स और विक्टर को विस्फोटक पहचान के लिए प्रशिक्षित किया गया है। यारा को मादक पदार्थ पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण मिला है। इन श्वान के साथ उनके प्रशिक्षित हैंडलरों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 21 से 27 अक्तूबर तक होने वाली अंतर क्षेत्रीय श्वान प्रतियोगिता झांसी मंडल के लिए खास आयोजन होगी। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे के आरपीएफ श्वान दस्ते शामिल होंगे। आयोजन को लेकर आरपीएफ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। सहायक सुरक्षा आयुक्त केएन तिवारी के नेतृत्व में भी काम हो रहा है। अन्य विभागों के साथ समन्वय बैठकें कर जरूरी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं।