Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Women's Commission takes cognizance of the mother-in-law and daughter-in-law dispute in Moga; seeks report by June 8.
{"_id":"6a229cf3f66695f94f0d796f","slug":"video-womens-commission-takes-cognizance-of-the-mother-in-law-and-daughter-in-law-dispute-in-moga-seeks-report-by-june-8-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में सास बहू की लड़ाई मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, आठ जून तक मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सास बहू की लड़ाई मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, आठ जून तक मांगी रिपोर्ट
मोगा के धर्मकोट से एक बहू द्वारा अपने सास की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर बहत वायरल हुई थी।
लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर के घर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। फुटेज में कथित तौर पर सास बलविंदर कौर अपनी बहू से बच्चों को लेने जाने के लिए कह रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोप है कि बहू ने सास के साथ हाथापाई की तथा उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा।
सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद महिला आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान (सुओ मोटू) लिया है। आयोग ने मोगा के एसएसपी को पत्र जारी कर मामले की किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच करवाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 8 जून तक इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
इस मामले में धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर लछमन सिंह ने बताया कि लोहगढ़ बस्ती, धर्मकोट में सास-बहू के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा विदेश में रहता है और उनकी बहू करमजीत कौर उनके साथ मारपीट करती है।शिकायत के आधार पर कर्मवीर कौर को थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह जांच में शामिल होने के लिए नहीं पहुंची। एसएचओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, द्वारा मांगी गई रिपोर्ट भी तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।