Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
VIDEO : Illegal business was being run in a hotel in Jaunpur administrative team raided four couples were caught
{"_id":"67d0524264c419f80c08022f","slug":"video-illegal-business-was-being-run-in-a-hotel-in-jaunpur-administrative-team-raided-four-couples-were-caught-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर के होटल में चला रहा था अवैध कारोबार, प्रशासनिक टीम ने की छापेमारी, चार जोड़े पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर के होटल में चला रहा था अवैध कारोबार, प्रशासनिक टीम ने की छापेमारी, चार जोड़े पकड़े गए
सुजानगंज रोड स्थित एक होटल पर मंगलवार को नायब तहसीलदार ने छापा मारकर चार जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर दो बजे नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ अचानक होटल पर पहुंच गए। छापेमारी की सूचना पर होटल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र भी पुलिस बल के साथ होटल में पहुंच गए। कमरों की तलाशी ली गई तो चार लड़के और चार लड़कियां अलग-अलग कमरों में मौजूद थी। सभी की आईडी अलग-अलग पतों पर थी। माना यह जा रहा है कि चारों अनैतिक कार्य में लिप्त थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। छापेमारी की सूचना मिलते ही भारी भीड़ जुट गई। पुलिस सभी को थाने ले गई और उनके परिजनों को जानकारी दी गई। होटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने छापेमारी की घटना को तो स्वीकार किया लेकिन कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। छापेमारी के दौरान सबसे उपरी तल पर एक युवक और युवती छिपे थे। पुलिस के जाने के बाद वह दुपट्टा और अन्य कपड़ों के सहारे होटल के पिछले हिस्से से नीचे उतरकर फरार हो गए। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चारों लड़के और लड़कियों के परिजनों को कड़ी हिदायत के बाद सुपुर्द कर दिया गया है। होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।