फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike crashed into the temple wall, young man dies

Jaunpur News: मंदिर की दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bike crashed into the temple wall, young man dies
खुटहन। तिघरा तिराहे पर मंगलवार की रात में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मुबारकपुर निवासी विकास सिंह (26) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी कैराडीह गांव निवासी अंकित उर्फ प्रधान घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विकास सिंह और उनके मित्र अंकित रात 11 बजे जिला मुख्यालय से घर आ रहे थे। बाइक विकास चला रहे थे। तिघरा तिराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और मंदिर की दीवार से टकरा गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने विकास सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed