फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Automatic weather station will report the weather every 15 minutes

Jaunpur News: हर 15 मिनट में मौसम का हाल बताएगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

Thu, 17 Sep 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Automatic weather station will report the weather every 15 minutes
मल्हनी। जनपद के लोगों को मौसम संबंधी जानकारी के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वीर पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित हो रहा एग्रो ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की स्थापना शुरू हो गई है। इस केंद्र से हर 15 मिनट पर मौसम का हाल मिलेगा। कृषि विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रैक्टिकल के लिए मौसम के आंकड़ों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित किया जा रहा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन हर 15 मिनट पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा की मात्रा, हवा की गति और दिशा समेत मौसम से जुड़े कई आंकड़े उपलब्ध कराएगा। इससे विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर मौसम के आंकड़ों का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। किसानों और शोधार्थियों को भी मौसम संबंधी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बाबा साहब देवरस मूल्यांकन केंद्र के सामने 15×12 मीटर के दायरे में एग्रो ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की स्थापना शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवश्यक उपकरण परिसर में भेजे जा चुके हैं। स्टेशन के सुचारू रूप से शुरू होने के बाद यहां दर्ज होने वाले मौसम संबंधी आंकड़ों को नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। स्टेशन से स्थानीय स्तर पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा की मात्रा, हवा की गति और दिशा समेत अन्य मौसम संबंधी आंकड़े दर्ज किए जाएंगे। कृषि, पर्यावरण और भूगोल से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह स्टेशन प्रैक्टिकल और शोध में उपयोगी होगा।
विज्ञापन

दो स्थानों पर स्थापित होंगे वेदर स्टेशन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में दो स्थानों पर एग्रो ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे मौसम और कृषि से संबंधित स्थानीय आंकड़े उपलब्ध होंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्टेशन की स्थापना के लिए सभी आवश्यक उपकरण भेजे जा चुके हैं। जल्द ही इसे सुचारू रूप से संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article